हेलो मित्रों नमस्कार, आपको इस लेख में ‘संदर्भ (Sandarbh) किसे कहते हैं’, ‘गद्य किसे कहते हैं’, ‘पद्य किसे कहते हैं’, ‘व्याख्या किसे कहते हैं’, ‘बोर्ड एग्जाम में संदर्भ और व्याख्या कैसे लिखी जाती है, इन सभी के बारे में आपको डिटेल से जानकारी पढ़ने को मिलेगी इसलिए आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़िएगा, यह आपके एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है हर बार यह आपके एग्जाम में पूछा जाता है।
संदर्भ (Sandarbh) किसे कहते हैं?
“संदर्भ” एक शब्द है संदर्भ में किसी काव्य या रचना के गद्य या पद्य के बनावट के बारे में चर्चा की जाती है, जिसका उपयोग एक वस्तु को किसी अन्य वस्तु से नामित करने में, या व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह वस्तु या व्यक्ति किसी अन्य स्थान पर मौजूद होती है, लेकिन हम उसका उल्लेख करके उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं इस संबंध में पहली वस्तु दूसरी वस्तु को संदर्भित करती है, इसी संबंध को ही संदर्भ (Sandarbh) कहते हैं।
गद्य किसे कहते हैं, गद्य की पहचान क्या है?
साधारण मनुष्य की बोलने या लिखने की छंदरहित साधारण व्यवहार की भाषा को गद्य कहा जाता है, गद्य को पढ़कर आप आसानी से उसके भाव को समझ सकते हैं, क्योंकि गद्य में भाषा व्यवस्थित एवं स्पष्ट होती है, गद्य एक कहानी के रूप में लिखा जाता है अर्थात गद्य एक कहानी होती है।
- रहित का अर्थ है ‐ न होना, अभाव होना
पद्य किसे कहते हैं, पद्य की पहचान क्या है?
साधारण मनुष्य की बोलने या लिखने की छंद युक्त साधारण व्यवहार की भाषा को पद्य कहा जाता है, पद्य काव्य, कविता और गीत के रूप में लिखा जाता है, पद्य को पढ़कर के आप उसके भाव को गद्य की अपेक्षा आसानी से नहीं समझ सकते हैं, क्योंकि पद्य में सरल भाषा नहीं होती है।

संदर्भ (Sandarbh) लिखने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दु,
संदर्भ (Sandarbh) लिखने से पहले आपको यह पता करना जरूरी होता है कि दिया गया पैराग्राफ गद्य है या पद्य है इसकी पहचान करने के बाद आपको उस गद्य या पद्य के लेखक या कवि के नाम की जानकारी होनी चाहिए और दिया गया पैराग्राफ किस अध्याय से लिया गया है उस अध्याय का नाम आपको पता होना चाहिए तभी आप संदर्भ सही से लिख पाएंगे। संदर्भ लिखने के लिए तीन महत्वपूर्ण बिंदु बहुत ही जरूरी है आपके लिए।
- गद्य और पद्य की पहचान।
- दिए गए गद्य या पद्य के लेखक एवं कवि के नाम की जानकारी।
- दिए गए गद्य या पद्य के अध्याय के नाम की जानकारी।
बोर्ड एग्जाम में संदर्भ (Sandarbh) कैसे लिखा जाता है?
सबसे पहले आपको एक हेडिंग डालनी होगी और उसे हेडिंग का नाम संदर्भ होगा, अगर गद्य होगा तो आप गद्यांश लिखेंगे अगर पद्य होगा तो आप पद्यांश लिखेंगे।
अगर गद्य है तब आपको ऐसे लिखना है
प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ पुस्तक हिंदी के गद्य खंड में संकलित ‘अध्याय का नाम’ नामक अध्याय से लिया गया है इसके लेखक ‘लेखक का नाम’ जी है।

अगर पद्य है तब आपको ऐसे लिखना है
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ पुस्तक हिंदी के पद्य खंड में संकलित ‘अध्याय का नाम’ नामक अध्याय से लिया गया है इसके कवि ‘कवि का नाम’ जी है।

व्याख्या किसे कहते हैं?
किसी गद्य पद या पद्य को आसान एवं सरल भाषा में विस्तार पूर्वक से लिखने की क्रिया ही व्याख्या कहलाती है अगर कोई गद्य पद्य कठिन शब्दों में दिया गया है उसको सरल एवं आसन भाषा में विस्तार से लिख देना ही व्याख्या कहलाता है। व्याख्या में आप दिए गए गद्य पद्य को पढ़कर अपने भाषा में उसको बनाकर लिख सकते हैं।
बोर्ड एग्जाम में व्याख्या लिखने से पूर्व महत्वपूर्ण बिंदु,
बोर्ड एग्जाम में व्याख्या लिखने से पहले दिए गए गद्य पद्य को दो से तीन बार पढ़ लेना चाहिए जिससे वह पद्य और गद्य हमारे दिमाग में अच्छे से बैठ जायेगा, तब आप उसके अर्थ को बनाकर के लिख सकते हैं, बोर्ड एग्जाम में व्याख्या बढ़ा चढ़ा कर लिख सकते हैं, लेकिन जो आप व्याख्या लिखेंगे वह इसी गद्य और पद्य से ही होना चाहिए।
प्रायः देखा जाता है कि लोग कहीं का, और कहीं से उठाकर उसमें छाप देते हैं या तो प्रश्न पत्र में दिए गए गद्य या पद्य को व्याख्या में उतार देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है अच्छे तरीके से गद्य और पद्य को पढ़ाना है पढ़ने की फलस्वरुप आपको जो भी समझ में आ रहा है उसके अर्थ को अपनी भाषा में बना करके लिख दीजिएगा आपको पूरा नंबर मिलेगा।

बोर्ड एग्जाम में व्याख्या कैसे लिखें?
जब आप व्याख्या लिखने जा रहे हो तो आपको सबसे पहले स्टार्टिंग कुछ इस तरह से करनी है इसके बाद आप उसके अर्थ को बनाकर के अपनी भाषा में लिखिएगा।
- अगर गद्य होगा तब, लेखक इस गद्य की माध्यम से कहना चाहते हैं कि – ……….
- अगर पद्य होगा तब, कवि इस पद्य की माध्यम से कहना चाहते हैं कि – ………
और पढ़ें–
- 12th पास 80,000₹ Scholership
- 12वीं के बाद IIT
- लेटेस्ट सरकारी नौकरी
- भारत के सभी कैबिनेट मंत्री के नाम
- बोर्ड परीक्षा कब होगी – देखिए यहां से
- बोर्ड परीक्षा साल में 2 बार होगी – देखिए यहां से