हेलो मित्रों हम इस आर्टिकल में Class 12 के बाद NDA कैसे Join करेंगे, NDA का सिलेबस क्या होता है, NDA का एग्जाम पैटर्न क्या होता है, NDA में कुल कितनी सब्जेक्ट होती है, और NDA की कट ऑफ क्या होती है इन सभी के बारे में Details से जानेंगे। NDA का एग्जाम यूपीएससी कंडक्ट करवाता है
UPSC, NDA क्या है।
- NDA का फुल फॉर्म National Defence Academy है, हिंदी में इसे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के नाम से जाना जाता है। NDA का एग्जाम देकर आप सीधे Indian Army, Airforce, Navy में Officer Rank पद पर जा सकते हैं।
- कुछ समय पहले NDA में सिर्फ Boys ही जाते थे लेकिन अब Girl के लिए भी हो गया है। एनडीए का एग्जाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) करवाती है।
- NDA का एग्जाम हर साल में दो बार होता है और यह एग्जाम नेशनल लेवल पर होता है। NDA 1 का मतलब है की साल में पहले एनडीए का एग्जाम, NDA 2 का मतलब इस साल में दूसरी बार कराया गया एनडीए एक्जाम।
80,000₹ Scholarship 👉 | Click Here |
Class 12 के बाद IIT 👉 | Click Here |
NDA Vacancy का नोटिफिकेशन कब जारी होता है।
NDA का एग्जाम साल में दो बार होता है NDA I Exam अप्रैल में होता है और NDA II एग्जाम सितंबर में होता है और इसका नोटिफिकेशन अप्रैल वाले एग्जाम का नवंबर दिसंबर माह में आ जाता है, और जो दूसरा एग्जाम सितंबर में होता है उसका नोटिफिकेशन मई जून के महीने में आ जाता है। NDA मैं हर वर्ष लगभग 500 के आसपास Vacancy आती है, और इस एग्जाम की खास बात यह है कि Exam Date उसी दिन ही दी जाती है जिस दिन नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, UPSC NDA 2 परीक्षा 1 September 2024 को होगी।

NDA Vacancy Category Wise Post:
NDA 2 में कुल 404 पद है, जिसमें से Army के लिए 208 है, और Navy के लिए 42 पद है, और एयर फोर्स के लिए 120 पद रखे गए हैं जबकि नौसेना अकादमी के लिए 34 पद हैं। कुछ इस तरह से हर बार NDA में पोस्ट आती है सबसे ज्यादा पोस्ट आर्मी में आती है।
NDA Vacancy आयु सीमा:
NDA कि इस भर्ती में आपकी आयु न्यूनतम 16.5 वर्ष और अधिकतम लगभग 19 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपकी आयु 2 जनवरी 2006 से 1 जनवरी 2010 के मध्य है या तो यही दोनों में से जन्म तिथि है तब भी आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।
NDA Vacancy आवेदन शुल्क:
NDA में सामान्य (General), ओबीसी(OBC) और ईडब्ल्यूएस(EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही करना होगा। और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 है।
NDA Vacancy शैक्षणिक योग्यता:
NDA की इस भर्ती में 12वीं पास होना जरूरी है अगर आप 12वीं में हैं तब भी आप फॉर्म को भर सकते हैं, इस भर्ती में आर्मी विंग पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है किसी भी स्ट्रीम से आप हो। लेकिन Air force & Navy में Officer Rank पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
NDA Vacancy सिलेक्शन प्रक्रिया:
इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी अगर आप लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होते हैं तब आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है इंटरव्यू क्लियर करने के बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के बाद आपका फाइनल सिलेक्शन हो जाता है।
- Written Exam
- SSB Interview
- Document Verification
- Final Selection List
NDA Vacancy Paper Pattern:
- NDA में कुल दो पेपर होते हैं, पहला पेपर Maths का और दूसरा पेपर GAT दोनों पेपर एक ही दिन में कराए जाते हैं ढाई घंटे में मैथ का पेपर देने के बाद आपको कुछ मिनट का टाइम मिलता है इसके बाद आपको फिर GAT ढाई घंटे का पेपर होता है।
- अगर आप इंडिया में सिलेक्शन लेना चाहते हैं तो आपका Math अच्छा होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर आप Math में पास ही नहीं होंगे तो दूसरे एग्जाम में कितना भी अच्छा किया हो तब भी आपका सिलेक्शन नहीं होगा।
- Maths में कुल 120 Question आते हैं हर एक क्वेश्चन 2.5 नंबर का होता है और नेगेटिव मार्किंग 0.83 की होती है। आपको हम बता दे NDA में Math में कुल 120 Question आते हैं और उन Question को करने के लिए आपके पास 150 Minutes (2 घंटा 30 मिनट) होते हैं
- GAT मैं कुल 150 Question आते हैं जिसमें इंग्लिश फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी और जनरल स्टडीज के क्वेश्चन सम्मिलित होते हैं, हर एक क्वेश्चन 4 नंबर का होता है और नेगेटिव मार्किंग 1.33 की होती है अर्थात एक क्वेश्चन गलत होने पर 1.33 नंबर काट लिए जाएंगे। 150 Question को करने के लिए आपके पास 150 Minutes (2 घंटा 30 मिनट) होते हैं।
NDA Vacancy Syllabus
NDA में Class 11th और 12th की पुरी Maths होती है। और 9th और 10th की फिजिक्स, English, केमिस्ट्री और बायो होती है। आप टेबल में देख सकते हैं कि कौन सब्जेक्ट से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं। NDA में टोटल 900 नंबर का पेपर होता है। जिसमें 300 नंबर की मैथ होती है और 600 नंबर का जनरल अवेयरनेस टेस्ट (GAT) होता है।
SUBJECT | No Of Questions | Total Number |
Mathematics | 120 Question | 120×2.5= 300 |
English | 50 Question | 50×4= 200 |
Physics | 25 Question | 25×4= 100 |
Chemistry | 13 Question | 13× 4= 72 |
Biology | 12 Question | 12×4= 48 |
General Studies(GS) | 50 Question | 50×4= 200 |
NDA Maths Syllabus Full Details
- 1. समुच्चय सिद्धान्त
- 2. सम्बन्ध एवं फलन
- 3. सम्मिश्र संख्याएँ
- 4. द्विगुण संख्याएँ
- 5. अनुक्रम एवं श्रेणी
- 6. द्विघात समीकरण एवं असमिकाएँ
- 7. क्रमचय एवं संचय
- 8. द्विपद प्रमेय
- 9. लघुगणक
- 10. आव्यूह
- 11. सारणिक
- 12. कोणों का मापन तथा त्रिकोणमितीय अनुपात
- 13. प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन
- 14. ऊँचाई एवं दूरी
- 15. त्रिभुजों के गुण
- 16. समकोणीय कार्तीय निर्देशांक एवं सरल रेखा
- 17. वृत्त
- 18. शांकव परिच्छेद
- 19. त्रिविमीय ज्यामिति
- 20. सीमा, सतत्ता एवं अवकलनीयता
- 21. अवकलन
- 22. अवकलज के अनुप्रयोग
- 23. अनिश्चित समाकलन
- 24. निश्चित समाकलन
- 25. वक्रों द्वारा परिबद्ध क्षेत्रफल
- 26. अवकल समीकरण
- 27. सदिश बीजगणित
- 28. सांख्यिकी
- 29. प्रायिकता
NDA English Syllabus Full Details:
- Spotting the Errors
- Vocabulary
- Antonyms
- Synonyms
- Sentence Improvement
- Sentence Completion
- Jumbled Sentences and Paragraphs
- Comprehension
NDA भौतिक विज्ञान Syllabus Full Details:
- 1. मापन व यान्त्रिकी
- 2. कार्य, उर्जा और शक्ति
- 3. द्रव्यमान केन्द्र और घूर्णन गति
- 4. गुरुत्वाकर्षण
- 5. द्रव्य के सामान्य गुण
- 6. ऊष्मा और गैसों का अणुगति सिद्धान्त
- 7. ऊष्मागतिकी तथा ऊष्मा संचरण
- 8. प्रकाशिकी
- 9. दोलन तथा तरंगें
- 10. स्थिर विद्युतिकी
- 11. धारा विद्युतिकी
- 12. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव और चुम्बकत्व
- 13. नाभिकीय भौतिकी तथा रेडियोएक्टिवता
- 14. आधुनिक भौतिकी
NDA रसायन विज्ञान Syllabus Full Details:
- 1. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- 2. तत्व, मिश्रण एवं यौगिक
- 3. रासायनिक संयोग के नियम एवं गैसीय नियम
- 4. परमाणु, अणु एवं तुल्यांकी भारों की अवधारणा
- 5. परमाणु संरचना एवं रेडियोएक्टिविटी
- 6. तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण
- 7. रासायनिक बन्ध
- 8. अम्ल, क्षार एवं लवण
- 9. ऑक्सीकरण, अपचयन एवं विद्युत रसायन
- 10. अधातुएँ एवं उनके यौगिक
- 11. महत्त्वपूर्ण रासायनिक यौगिक
NDA जीव विज्ञान Syllabus Full Details:
- 1. सजीव जगत में विविधता
- 2. कोशिका तथा कोशिका विभाजन
- 3. भोजन के घटक
- 4. पादपों तथा जन्तुओं का संरचनात्मक संगठन
- 5. पादप कार्यिकी एवं जनन
- 6. मानव तन्त्र-।
- 7. मानव तन्त्र-॥
- 8. स्वास्थ्य एवं रोग
- 9. जीव विज्ञान का आर्थिक महत्त्व
- 10. पारिस्थितिकी, जैव-विविधता एवं प्रदूषण
NDA सामान्य अध्ययन Syllabus Full Details:
- इतिहास
- भूगोल
- भारतीय राजव्यवस्था
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- सामान्य ज्ञान
NDA भर्ती आवेदन प्रक्रिया
1. आवेदन की पात्रता: अविवाहित महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
2. आधिकारिक नोटिफिकेशन: आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें।
3. आवेदन प्रक्रिया: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. आवेदन फॉर्म भरना: आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही से भरें।अपने दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
6. फाइनल सबमिट: फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
7. प्रिंट आउट: आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
NDA में कितने नंबर पर होता है सिलेक्शन Cut Off
NDA में कुल 900 नंबर का पेपर होता है जिसमें 300 नंबर मैथ और 600 नंबर जनरल अवेयरनेस टेस्ट का होता है। मैथ में 25 परसेंट नंबर पाना अनिवार्य है अगर आप 25 परसेंट नंबर नहीं पाते हैं तो अगर आप सेकंड पेपर में कितना भी अच्छा किए हो उसका नंबर मान्य नहीं होगा। इसलिए मैथ सब्जेक्ट में पास होना बहुत ही जरूरी है अगर सब मिलकर बात की जाए तो आपको मैथ में 60 प्लस नंबर लाना अनिवार्य है। मैथ और जनरल अवेयरनेस टेस्ट दोनों सब्जेक्ट को मिलाकर अगर आप के 350 प्लस नंबर बनते हैं तो आपको SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इसलिए जितना अच्छा आपका स्कोर रहेगा तो आपके सिलेक्शन होने का परसेंटेज उतना ही बढ़ेगा।