IBPS क्लर्क की भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों एवं लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने बैंक में क्लर्क पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं, इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म 21 जुलाई 2024 तक भरे जाएंगे, इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको इस लेख में पढ़ने को मिलेगी।
Important Points | Details |
---|---|
Vacancy | Institute of Banking Personal Selection (IBPS) |
Name of Post | IBPS Clerk |
Total Post | 6128 |
Article Type | Job Update |
Online Start Date | 01 July 2024 |
Online Last Date | 21 July 2024 |
Last Date Pay Exam Fee | 21 July 2024 |
Exam Date | August & October |
Minimum Age | 20 Years |
Maximum Age | 28 Years |
Official Website | Click Here |
SSC MTS Vacancy | Indian Airforce Agniveer |
RRB NTPC Vacancy | SSC CGL vecancy |
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती | 2024 में कैबिनेट एवं राज्य मंत्री |
इस लेख में सभी उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत है, IBPS ने बैंक में क्लर्क कि इस भर्ती में कुल 6128 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 1 जुलाई 2024 से भरने स्टार्ट हो गए हैं, इस भर्ती के लिए हर राज्य के लिए सीटें निर्धारित की गई है सबसे ज्यादा सीट उत्तर प्रदेश में है, उत्तर प्रदेश में बैंक में क्लर्क पद के लिए कुल 1246 पोस्ट है, बिहार में बैंक में क्लर्क पद के लिए 237 पोस्ट है, राजस्थान में बैंक में क्लर्क पद के लिए 205 पोस्ट है राज्य वाइज पोस्ट की जानकारी नीचे लेख में दी गई है।
IBPS क्लर्क के लिए आयु सीमा:
IBPS क्लर्क के के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 को मानकर की जाएगी, इस भर्ती में आरक्षित वर्गों के लिए सरकार के नियमों अनुसार कुछ प्रतिशत की छूट दी जाएगी इसकी अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

IBPS क्लर्क के लिए आवेदन शुल्क:
इस भर्ती में सामान्य वर्ग (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है और अन्य वर्ग जैसे एससी (SC), एसटी (ST) आदि के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है, आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड के माध्यम से करना होगा।
General / OBC/ EWS | 850₹ |
SC / ST / PH | 175₹ |
Pay the Examination Fee | Online |
Fee Mode | Debit Card, Credit Card, Net Banking, Mobile Wallet, Cash Card |
IBPS क्लर्क के लिए शैक्षणिक योग्यता:
IBPS क्लर्क कि इस भर्ती में उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही में उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम में, मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।
IBPS क्लर्क के लिए चयन प्रक्रिया:
IBPS क्लर्क की भर्ती में आपको दो लिखित एग्जाम क्वालीफाई करना होगा प्रीलिम्स एक्जाम और मैंस एक्जाम, इन दोनों एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद आपका फाइनल सिलेक्शन बैंक में क्लर्क पद के लिए होगा, प्रीलिम्स एक्जाम अगस्त माह में कराया जाएगा और मेंस एग्जाम अक्टूबर के माह में कराया जाएगा।
IBPS क्लर्क के लिए राज्य वाइज पोस्ट की संख्या:
State Name | Total Post | State Name | Total Post |
---|---|---|---|
Uttar Pradesh | 1246 | Jharkhand | 70 |
Tamil Naidu | 665 | Himachal Pradesh | 67 |
Maharashtra | 590 | Chandigarh | 39 |
Karnataka | 457 | Goa | 35 |
Punjab | 404 | Uttrakhand | 29 |
Madhya Pradesh | 354 | Jammu & Kashmir | 20 |
West Bengal | 331 | Tripura | 19 |
Delhi NCT | 268 | Arunachal Pradesh | 10 |
Bihar | 237 | Puducherry | 08 |
Gujarat | 236 | Manipur | 06 |
Rajasthan | 205 | Nagaland | 06 |
Haryana | 190 | Sikkim | 05 |
Chhattisgarh | 119 | Dadar Nagar / Daman Diu | 05 |
Odisha | 107 | Mizoram | 03 |
Kerala | 106 | Meghalaya | 03 |
Andhra Pradesh | 105 | Andaman & Nicobar | 01 |
Telangana | 104 | Lakshadeep | 0 |
Assam | 75 | Total Post | 6128 |
IBPS क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया:
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने बैंक में क्लर्क पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, IBPS क्लर्क पद के लिए नोटिफिकेशन को पूरा पढ़े, इसके बाद ही आवेदन करें आवेदन करने के लिए एचएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट से जाकर के आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशल वेबसाइट से आप अप्लाई बटन पर क्लिक करके पूछी गई जानकारी को अच्छे से सही से भर दीजिए, फोटो और हस्ताक्षर को सही तरीके एवं सही ढंग अर्थात फोटो और सिग्नेचर की रिक्वायर्ड साइज में ही बनाएं और उसे सही से अपलोड करें, IBPS क्लर्क की भर्ती में जब आप फॉर्म को फाइनल सबमिट करने जा रहे हैं तो आपको एक बार फॉर्म को चेक कर लेना है कि कहीं पर गलती नहीं हुई है फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद आपको एक हार्ड कॉपी अपने पास अवश्य रखनी है या तो आप मोबाइल में रजिस्ट्रेशन नंबर एवं ईमेल आईडी और पासवर्ड को अपने पास रख सकते हैं जिससे आपको IBPS क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत ना हो।