JSSC Stenographer: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर के भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2024 रखी गई है, इस लेख में इस भर्ती की विस्तृत जानकारी आपको पढ़ने को मिलेगी इसलिए को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़िएगा।
इस लेख में सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत है, झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर के कुल 454 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए हैं जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 06 सितंबर 2024 से भरने स्टार्ट हो गए हैं, इस लेख में आपको इस भर्ती की आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, पेपर पेटर्न, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पढ़ने को मिलेगी।
Exam Name | JSSC Stenographer 2024 |
Conducting body | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
Post | Jharkhand Sachivalaya Stenographer |
Category | Government Job |
Exam Level | National |
Mode of Application | Online |
Application Start Date | 06 September 2024 |
Application Last Date | 05 October 2024 |
Selection Process | Skill Test& Written Exam |
Official Website | Click Here |
JSSC Stenographer भर्ती आवेदन शुल्क:
झारखंड स्टेनोग्राफर की इस भर्ती में सामान्य वर्ग (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS), के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 रखा गया है इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग एवं यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
JSSC Stenographer भर्ती आयु सीमा:
झारखंड स्टेनोग्राफर की इस भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, इस भर्ती में पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष की गई है और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष रखी गई है, ए सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 को मुख्य आधार मान कर तय की जाएगी, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा स्टेनोग्राफर 2024 की इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को आयु में कुछ प्रतिशत की छूट दी जा सकती है इसकी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
JSSC Stenographer भर्ती शैक्षणिक योग्यता:
झारखंड स्टेनोग्राफर की इस भर्ती में अभ्यर्थी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना चाहिए, और अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें नोटिफिकेशन की लिंक नीचे आपको मिल जाएगी।
JSSC Stenographer Category Wise Vacancy:
झारखंड स्टेनोग्राफर में कैटिगरी वाइज वेकेंसी निर्धारित कर दी गई है समान वर्ग विद्यार्थियों के लिए 182 सीटें, ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 118 सीटें, SC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 44 सीटें, OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 45 सीटें, BC II के लिए 7 सीटें & EWS के लिए 51 सीटें हैं।
Post Name | UR | OBC | EWS | ST | SC | BC II | Total |
---|---|---|---|---|---|---|---|
Jharkhand Sachivalaya Stenographer | 182 | 45 | 51 | 118 | 44 | 07 | 454 |
JSSC Stenographer भर्ती चयन प्रक्रिया:
झारखंड स्टेनोग्राफर की इस भर्ती में अभ्यर्थियों की परीक्षा दो चरण में होगी, पहले चरण में कौशल जांच (Skill Test) और दूसरे चरण में लिखित परीक्षा (Written Exam) इन दोनों परीक्षाओं को क्वालीफाई करने के बाद अभ्यर्थी का चयन इस भर्ती में होगा।
JSSC Stenographer भर्ती पेपर पैटर्न:
कौशल जांच (Skill Test) पेपर पैटर्न:
कौशल जाँच परीक्षा में दो भाग होंगे, और दोनों की परीक्षा एक ही दिन होगी, इस परीक्षा में कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
पहला भाग: हिंदी आशुलेखन परीक्षा
- इस भाग में आपको हिंदी आशुलेखन की परीक्षा दी जाएगी।
- 500 शब्दों का श्रुतिलेख 50 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक सुनाया जाएगा।
- श्रुतिलेख को एक विशेषज्ञ उच्चारित करेगा।
- श्रुतिलेख सुनने के लिए 1 मिनट का अभ्यास समय मिलेगा।
- इसके बाद, श्रुतिलेख को 40 मिनट में टंकित करना होगा।
- टंकण शुरू करने से पहले 5 मिनट पढ़ने का समय मिलेगा।
- शुद्धता के लिए 5% से ज्यादा गलतियाँ नहीं होनी चाहिए, अन्यथा परीक्षा अयोग्य मानी जाएगी।
दूसरा भाग: कंप्यूटर योग्यता परीक्षा
- इस भाग में आपको विभिन्न कंप्यूटर कार्य करने होंगे।
- MS-Word पर एक तालिका को टाइप करें।
- MS-Excel में डेटा एंटर करें और गणनाएँ (जैसे औसत, जोड़, घटाव) करें।
- MS-Excel में डेटा से Pie Chart और Bar Chart बनाएं।
- MS-Excel में तैयार डेटा का उपयोग करके MS-PowerPoint में स्लाइड तैयार करें।
- सभी दस्तावेज़ एक फोल्डर में एकत्र करें और ईमेल पर भेजें।
लिखित परीक्षा (Written Exam) पेपर पैटर्न:
झारखंड स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा में दो भाग होते पेपर 1 & पेपर 2, दोनों पेपर एक ही तिथि को एक ही केंद्र पर एक साथ कराए जाते हैं।
पेपर 1 पेपर पैटर्न
पेपर 1 में हिंदी भाषा, इंग्लिश भाषा, मेंटल और रीजनिंग एबिलिटी & जनरल स्टडीज के कुल 100 प्रश्न होते हैं प्रत्येक प्रश्न 3 नंबर का होता है एक गलत उत्तर पर 1 नंबर काट लिया जाता है और 100 प्रश्न को सॉल्व करने के लिए आपको कुल 3 घंटे का समय दिया जाता है।
Subject | No. of Questions | No of Marks |
---|---|---|
हिन्दी भाषा | 25 | 75 |
अंग्रेजी भाषा | 25 | 75 |
सामान्य अध्ययन | 25 | 75 |
तर्क एवं मानसिक क्षमता जाँच | 25 | 75 |
कुल | 100 | 300 |
पेपर 2 पेपर पैटर्न
पेपर 2 में उर्दू/संथाली/बंगला/खोरठा/ हो/उड़िया/ कुडूख (उरांव)/ कुरमाली/ मुण्डारी (मुण्डा)/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/खड़िया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न जाएंगे, प्रत्येक क्वेश्चन तीन अंक का होगा।
JSSC Stenographer भर्ती आवेदन प्रक्रिया:
झारखंड स्टेनोग्राफर की इस भर्ती में अभ्यर्थी 06 सितंबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को एक बार अधिकारी नोटिफिकेशन पढ़ लेना चाहिए इसके बाद ही आवेदन करना चाहिए।
JSSC Stenographer की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे विद्यार्थियों को सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर आपको जाना होगा वहां पर आपको इस भर्ती के लिए अप्लाई बटन पर क्लिक करना होगा सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको पर्सनल जानकारी पर्सनल ऐड्रेस फोटो सिग्नेचर जरूरी दस्तावेजों को सही से अपलोड करना होगा, ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा फाइनल फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को चेक कर लें इसके बाद ही सबमिट करें और हार्ड कॉपी अपने पास एक अवश्य रखें जिससे भविष्य में कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े।
JSSC Stenographer Vacancy 2024:
आवेदन शुरू की तिथि: 06 सितंबर 2024
आवेदन अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2024
Latest Job Notification: Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन: यहां से देखें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें