SSC द्वारा Constable (GD) भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जिसमें Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF, Assam Rifles में Rifleman (GD) और Narcotics Control Bureau में Sepoy के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2024 तक चली थी।
आयोग द्वारा परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है। SSC GD Constable परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में कई चरणों में किया जाएगा। यह परीक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का उद्देश्य CAPFs, SSF, Assam Rifles और Narcotics Control Bureau जैसे विभिन्न बलों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।
Important Points | Details |
---|---|
Vacancy | Staff Selection Commission (SSC) |
Name of Post | CRPF, BSF, CISF, SSB, ASAM RIFLE etc. |
Total Post | 39481 |
Article Type | Job Update |
Online Start Date | 05 September 2024 |
Online Last Date | 14 October 2024 |
Last Date Pay Exam Fee | 15 October 2024 |
Exam Date | 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 & 25 February 2025 |
Minimum Age | 18 Years |
Maximum Age | 23 Years |
Official Website | Click Here |
इस लेख में सभी उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत है, स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के द्वारा जनरल ड्यूटी के विभिन्न पद पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है, इस भर्ती में पदों की संख्या 39481 निर्धारित की गई है, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 35612 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 3869 पद निर्धारित किए गए हैं।
SSC GD Constable कि इस भर्ती में बीएसएफ (BSF), सीआईएसएफ (CISF), सीआरपीएफ (CRPF), एसएसबी (SSB), आईटीबीपी (ITBP), असम राइफल & एसएसएफ (SSF) के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर माह में पोस्ट वाइज डिटेल जारी किया गया है, इस भर्ती की परीक्षा जनवरी या फरवरी माह में कराई जा सकती है और अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़िएगा।
SSC GD Exam Date
SSC GD Constable परीक्षा 2024-25 के लिए आयोग ने तिथियां जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 4 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होगी और कुल 16 दिनों में पूरी होगी। परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं: 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी 2025। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए तय शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

SSC GD भर्ती आवेदन शुल्क:
एसएससी जीडी कांस्टेबल की इस भर्ती में सामान्य वर्ग (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS) के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, एक्स सर्विसमैन & सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
SSC GD भर्ती आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 23 वर्ष
SSC GD Constable की इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक होनी ही चाहिए, एसएससी जीडी कांस्टेबल की इस भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को मानकर की जाएगी अगर आपकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष से पूरी हो जा रही है तो आप इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार कुछ प्रतिशत की आयु में छूट दी जा सकती है इसकी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
SSC GD भर्ती शैक्षणिक योग्यता:
- केवल 10वीं पास
SSC GD कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है। इस भर्ती में केवल 10वीं पास योग्यता मांगी गई है।
SSC GD भर्ती चयन प्रक्रिया:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- फिजिकल परीक्षा
- मेडिकल परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
SSC GD कांस्टेबल की इस भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा होगी, परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, मेरिट में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा फिजिकल टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा मेडिकल टेस्ट क्वालीफाई होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती में किया जाएगा।
SSC GD भर्ती पेपर पैटर्न:
- Total Question – 80
- Total Time – 1 Hours
- Total Subject – 4
- Every Question – 2 Marks
- Negative Marking – 0.25
SSC GD कांस्टेबल कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देनी होती है, इस परीक्षा में कुल 4 विषय – हिंदी या इंग्लिश, गणित, रिजनिंग & जनरल नॉलेज से 80 प्रश्न पूछे जाते हैं इस परीक्षा में आपको कुल 1 घंटे का समय दिया जाता है, प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होता है अर्थात कुल 160 अंक का पूर्णाक होता है इस परीक्षा में 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी होती है, इस परीक्षा में आप अपनी तैयारी के अनुसार हिंदी या इंग्लिश के किसी एक विषय का चयन कर सकते हैं, नीचे टेबल में आप सब्जेक्ट वाइज कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं उसकी डिटेल देख सकते हैं।
Subject | No. of Questions | No. of Marks |
---|---|---|
हिंदी/इंग्लिश | 20 | 40 |
गणित | 20 | 40 |
रीजनिंग | 20 | 40 |
जनरल नॉलेज | 20 | 40 |
🔥सब्जेक्ट वाइज सिलेबस: यहां से देखें 🔥
फिजिकल Full Details:
- पुरुष अभ्यर्थी
- हाइट – 170 CM
- चेस्ट की माप – 80-85
- रनिंग – 5 KM
- रनिंग टाइम – 24 मिनट
- More Detail in Notification
- महिला अभ्यर्थी
- हाइट – 157 CM
- रनिंग – 1.8 KM
- रनिंग टाइम – 8.5 मिनट
- More Detail in Notification
एसएससी जीडी कांस्टेबल में फिजिकल के लिए लंबाई, सीना, रनिंग, पुसअप आदि चेक किया जाता है, एसएससी जीडी कांस्टेबल में सामान्य एवं ओबीसी वर्ग पुरुष उम्मीदवार के लिए लंबाई 170 सेमी रखी गई है, और महिला उम्मीदवार के लिए लंबाई 157 सेंटीमीटर रखी गई है, आपको तैयारी करने से पहले अपनी लंबाई को एक बार नाप लेना चाहिए, नहीं तो तैयारी करने से क्या फायदा जब आप बाद में लंबाई में अनफिट करके बाहर कर दिए जाएं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल की इस भर्ती में पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 किलोमीटर की रनिंग रखी गई है जिसके लिए 24 मिनट का निर्धारित समय दिया जाएगा, और इस भर्ती में महिला उम्मीदवार के लिए 1.8 किलोमीटर की रनिंग रखी गई है जिसके लिए 8.5 मिनट का निर्धारित समय दिया जाएगा।
पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पोस्ट वाइज जानकारी
पुरुष के पोस्ट की जानकारी
Force | Code | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total |
---|---|---|---|---|---|---|---|
BSF | A | 5563 | 1330 | 2906 | 2018 | 1489 | 13306 |
CISF | B | 2720 | 644 | 1420 | 959 | 687 | 6430 |
CRPF | C | 4765 | 1130 | 2510 | 1681 | 1213 | 11299 |
SSB | D | 349 | 82 | 187 | 122 | 79 | 819 |
ITBP | E | 1191 | 197 | 505 | 345 | 326 | 2564 |
AR | F | 487 | 109 | 205 | 124 | 223 | 1148 |
SSF | G | 14 | 4 | 9 | 5 | 3 | 35 |
NCB | H | 5 | 0 | 5 | 0 | 1 | 11 |
महिला के पोस्ट की जानकारी
Force | Code | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total |
---|---|---|---|---|---|---|---|
BSF | A | 986 | 234 | 510 | 356 | 262 | 2348 |
CISF | B | 308 | 74 | 156 | 106 | 71 | 715 |
CRPF | C | 116 | 19 | 53 | 34 | 20 | 242 |
SSB | D | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
ITBP | E | 224 | 21 | 90 | 59 | 59 | 453 |
AR | F | 48 | 6 | 16 | 9 | 21 | 100 |
SSF | G | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
NCB | H | 6 | 1 | 4 | 0 | 0 | 11 |
SSC GD स्टेट वाइज वैकेंसी लिस्ट 2024-25
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | वैकेंसी |
---|---|
अंडमान निकोबार | 5 |
आंध्र प्रदेश | 904 |
अरुणाचल प्रदेश | 397 |
असम | 4334 |
बिहार | 2574 |
चंडीगढ़ | 17 |
छत्तीसगढ़ | 1383 |
दादर नागर हवेली | 6 |
दमन दीव | 2 |
दिल्ली | 274 |
गोवा | 24 |
गुजरात | 1495 |
हरियाणा | 414 |
हिमाचल प्रदेश | 153 |
जम्मू कश्मीर | 1958 |
झारखंड | 1189 |
कर्नाटक | 995 |
केरल | 895 |
लद्दाख | 86 |
लक्षद्वीप | 0 |
मध्य प्रदेश | 1552 |
महाराष्ट्र | 2085 |
मणिपुर | 464 |
मेघालय | 526 |
मिजोरम | 257 |
नगालैंड | 363 |
ओडिशा | 1465 |
पॉन्डिचेरी | 20 |
पंजाब | 1121 |
राजस्थान | 1705 |
सिक्किम | 137 |
तमिलनाडु | 1176 |
तेलंगाना | 718 |
त्रिपुरा | 732 |
उत्तर प्रदेश | 3923 |
उत्तराखंड | 678 |
पश्चिम बंगाल | 5297 |
देश के अन्य हिस्सों में | 57 |
महत्वपूर्ण तिथियां:
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक भरे जाएंगे, ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2024 रखी गई है, आवेदन फॉर्म संशोधित करने की तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है। इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में कराई जाएगी, आपके पास अभी बहुत समय है अच्छी तैयारी के साथ आप इस एग्जाम को क्वालीफाई कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले, एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को सही ढंग से अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद, सभी जानकारी की जांच करें और सुनिश्चित करें कि कोई गलती न हो।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद, फॉर्म की हार्ड कॉपी अपने पास रखें ताकि एडमिट कार्ड प्राप्त करने में आसानी हो।
SSC GD भर्ती महत्वपूर्ण लिंक:
आवेदन फॉर्म शुरू: 05 सितंबर 2024
आवेदन अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: यहां से देखें
SSC GD Syllabus: PDF Download
SSC MTS Syllabus: Click Here
Official Exam Notice: Click Here